पत्नी हो गई है नाराज, तो काम आ सकते हैं मनाने के ये तरीके

जब एक लड़का-लड़की शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं, तो उसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है क्योंकि फिर वो पति-पत्नी बन जाते हैं। दरअसल, पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही नाजुक डोर से बंधा होता है और हमारी एक छोटी सी गलती हमारे इस रिश्ते को खराब तक कर सकती है। हालांकि, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि इस रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतनी ही खटपट भी इस रिश्ते में होती रहती है। इसलिए रूठना-मनाना चलता रहता है। पर कई मर्तबा कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी वजह से पत्नी अपने पति से रूठ जाती है। ऐसे में पति अपनी पत्नी को मनाने के तरीके ढूंढने लगते हैं। अगर आपकी पत्नी भी आपसे नाराज हो गई है, तो आप यहां कुछ ऐसे तरीके जान सकते हैं जिनसे आपकी रूठी पत्नी तुरंत मान सकती है। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं..

पत्नी को मनाने के ये हैं कुछ तरीके:-

गिफ्ट के जरिए
आप अपनी पत्नी को मनाने के लिए उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं। आप उन्हें कोई ड्रेस, ज्वेलरी या फिर सिर्फ एक गुलाब का फूल देकर भी मना सकते हैं। महिलाओं को उपहार पसंद होते हैं, इसलिए इससे आपकी पत्नी की भी नाराजगी दूर हो सकती है।

सरप्राइज देकर
अगर आपकी पत्नी आपसे नाराज हो गई है, तो आप उन्हें कोई सरप्राइज देकर मना सकते हैं। ये सरप्राइज किसी भी तरह का हो सकता है। आप उन्हें उनकी पसंद की जगह पर ले जाकर सरप्राइज दे सकते हैं या उनकी पसंद की चीज देकर या कुछ और भी। इससे भी आपकी नाराज पत्नी मान सकती है।

शॉपिंग पर ले जाकर
अपनी रूठी पत्नी को मनाना है, तो आप उन्हें शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। दरअसल, महिलाओं को ऐसा करना काफी पसंद होता है। हालांकि, ऐसा करने से आपकी जेब थोड़ी ढीली होगी, लेकिन आपकी पत्नी का गुस्सा उतर सकता है और आपके रिश्ते में फिर से प्यार लौट आ सकता है।

अपनी गलती मानकर
अगर आपकी पत्नी आपसे रूठ गई है और ऐसा आपकी किसी गलती की वजह से हुआ है, तो फिर आपको बिना कुछ सोचे-समझे माफी मांग लेनी चाहिए। साथ ही आप वादा कर सकते हैं कि अब ऐसी गलती आप दोबारा नहीं करेंगे। ऐसा करने से आपकी रूठी पत्नी मान सकती है और आपका रिश्ता फिर से बेहतर हो सकता है।

Back to top button