अयोध्या जाने के लिए साथ में क्यों रखना चाहिए आधार कार्ड? जानिए यहां

राम नगरी अयोध्या में सालों लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। यहां राम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य चल रहा है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा। रामलला के दर्शन के लिए राम भक्त लालायित हैं। राम मंदिर के कार्यक्रम से पहले ही यहां भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। अगर आप भी रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। इस खबर में आपको बताएंगे क्या अयोध्या पहुंचने से पहले और बाद में क्या-क्या करना चाहिए।

आधार कार्ड रखें साथ
आगर आप अयोध्या जा रहे हैं तो आपको अपना आधार कार्ड जरूर साथ रखना चाहिए। वेरिफिकेशन के लिए आपसे आधार कार्ड मांगा जा सकता है। इसके अलावा किसी भी तरह की जांच में भी ये काम आएगा। बता दें कि आम लोगों को 22 जनवरी के बाद ही राम मंदिर में प्रवेश मिल सकेगा।

मुफ्त है लॉकर की सुविधा
राम लला का दर्शन करने वाले भक्तों को अपना सामान लॉकर में रखना पड़ेगा। हालांकि, लॉकर की सुविधा निशुल्क है। राम मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लॉकर लगाए गए हैं। राम मंदिर के अंदर पर्स, मोबाइल जैसी चीजें लेकर जाना मना है।

नियमों का करें पालन

अयोध्या में श्रद्धालुओं द्वारा नियमों का पालन करना जरूरी है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई वीवीआईपी रहे हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की गई है। साथ ही आपको अपने साथ कोई आपत्तिजनक वस्तु भी नहीं रखनी चाहिए।

मौसम को लेकर रहें सावधान
उत्तर भारत इस समय शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली से लेकर यूपी-उत्तराखंड तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने भी शीतलहर और कोहरा को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो 22 जनवरी तक अयोध्या में भी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। अयोध्या जाने से पहले मौसम के मुताबिक कपड़े व वहां ठहरने की व्यवस्था जरूर करें। कड़ाके की सर्दी के बीच घर के बच्चों और बुजुर्गों को फिलहाल अयोध्या ले जाने से बचें।

Back to top button