Priyanka Chopra के भाई के किसी फंक्शन में क्यों नजर नहीं आईं बहन परिणीति
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। चोपड़ा खानदान में खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है। हल्दी सेरेमनी से लेकर मेहंदी फंक्शन की कुछ फोटोज और वीडियो सामने आई। प्रियंका की फैमिली के सभी सदस्य जरूर नजर आए, लेकिन फैंस को इस घराने की एक मशहूर एक्ट्रेस और सिद्धार्थ की कजिन सिस्टर की कमी जरूर खली।
हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को सिद्धार्थ की शादी के किसी फंक्शन में नहीं देखा गया। प्री वेडिंग रस्मों में शामिल न होने की वजह से कई तरह की अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं। इस बीच यह साफ हो गया है कि एक्ट्रेस अपने चचेरे भाई कि शादी में शामिल होंगी या नहीं।
क्या प्रियंका से नाराज हैं परिणीति?
परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में आम आदमी पार्टी के सांसद और नेता राघव चड्ढा से शादी की। उस समय उनकी बहन प्रियंका शादी में शामिल नहीं हुई थीं। इसके बाद खबरें सामने आई कि परिणीति अपनी बहन प्रियंका से नाराज हैं। दरअसल, इस दावे के पीछे एक वजह यह भी है कि प्रियंका भारत में आने के बाद एक बार भी उनसे मुलाकात नहीं की।
क्या शादी अटेंड करेंगी परिणीति?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि परिणीति चोपड़ा परिवार की इतनी बड़ी वेडिंग को मिस नहीं करेंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस साथ 7 फरवरी को शादी में नजर आएंगी। वहीं, माना जा रहा है कि शादी में राघव चड्ढा भी शामिल हो सकते हैं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। शायद इस वजह से ही वह अपने भाई की शादी के किसी फंक्शन में शामिल नहीं हुई हैं।
सिद्धार्थ की दुल्हन कौन हैं?
प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय से शादी कर रहे हैं। बीते साल उन्होंने सगाई की। प्रियंका भी इश खुशी का हिस्सा बनने के लिए काम से ब्रेक लेकर मुंबई पहुंची हैं। हाल ही में उनके घर में हुई माता की चौकी, हल्दी जैसी सभी रस्मों में एक्ट्रेस अपनी मां मधु चोपड़ा और परिवार के साथ नजर आईं।