जो भारत की संप्रभुता को चुनौती देते थे, आज उनके मुंह से भी ‘राम-राम’ निकल रहा है: सीएम योगी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आखिरी दौर में है।  ऐसे में ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के तमाम दिग्गज चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरियाणा के फरीदाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नाम ही भ्रष्ठार है।

कांग्रेस के विकास में ये रोड़ा अटका रहे थे, लेकिन 10 साल में भाजपा ने हर क्षेत्र में विकास किया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष को जमकर खरी खोटी सुनाई। कांग्रेस ने जिस समस्या को 65 वर्ष में नहीं कर पाई लेकिन मोदी जी के नेतुव में 2019 राम मंदिर का विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो गया। देश को जाति और भाषा के नाम पर बांटने की कोशिश हमेशा कांग्रेस ने की है। कांग्रेस देश की समस्या का नाम है और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी समाधान है। उन्होंने कहा कि जो भारत की संप्रभुता को चुनौती देते थे, आज उनके मुंह से भी ‘राम-राम’ निकल रहा है।

Back to top button