मायके में पत्नी ससुराल आने का करती रही इंतजार, पति ने रचाई दूसरी शादी…

एक पत्नी पत्नी को मायके भेज दिया। उसके बाद चुपके से दूसरी शादी रचा लिया। दूसरी शादी का निमंत्रण पत्र अपने कुछ खास नातेदार रिश्तेदारों के यहां भेजा। जिसकी भनक पत्नी को लग गई। पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से किया। पुलिस ने पति सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुडाडीह गांव के रहने वाले राम करन कनौजिया पुत्र मंगली ने बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्ष 2019 में उसने अपनी पुत्री का विवाह बलरामपुर जिले के बिराहिमपुर के लखना गांव के रहने वाले सुग्रीव कनौजिया पुत्र राम मनोरथ कनौजिया से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के सास मुरता देवी, ससुर मनोरथ पुत्र भगौती, जेठ प्रभु दयाल और उनकी पत्नी तथा पति सुग्रीव कनौजिया दहेज के कारण उसकी बेटी को प्रताड़ित करते रहे है।

पिता ने बताया कि बेटी के ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए सोने की चेन मोटरसाइकिल और दो लाख रुपए नगद के लिए दबाव बना रहे थे। मांग न पूरी होने की दशा में पुत्री को मार पीट कर घर से भगा दिया। आरोप है कि तभी से पुत्री मायके में है। उसके दामाद ने चुपके से दूसरी शादी कर लिया है। इसकी जानकारी होने के बाद पिता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में आरोपी पति सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

पिता बोला- दहेज के लिए ससुराल के लोग ऐसा करेंगे उन्हें उम्मीद नहीं थी
विवाहिता के पिता ने शादी के कुछ दिन बाद से उसका पति लड़की को मायके के छोड़ कर चला गया था। तब से सिर्फ यही उम्मीद थी। किसी दिन समझेगा। और बेटी को अपने घर ले जाएगा। लेकिन उसने दूसरी शादी रचा डाली। विवाहिता के पिता ने बताया शुक्लागंज बाजार अंतर्गत एक गांव निवासिनी लड़की से 16 दिसंबर को दूसरा विवाह संपन्न कराया है। पिता ने कहा कि दहेज के लिए वह ऐसा करेगा। उसे इसकी उम्मीद नहीं थी।

Back to top button