कब मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का पर्व? जानें 

मुस्लिम समुदाय के लिए ईद-उल-फितर का त्योहार बेहद खास है। इस पर्व को देश समेत विदेश में अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईद-उल-फितर की डेट चांद को देखकर ही तय की जाती है। इस वर्ष रमजान महीने की शुरुआत 12 मार्च 2024 से हुई थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार ईद किस दिन मनाई जाएगी।

कब है ईद-उल-फितर 2024
इस्लामिक कैलेंडर के 10वें शव्वाल की पहली तारीख और रमजान के अंतिम दिन का चांद दिखने के बाद ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। ईद की सही डेट अभी तय नहीं हुई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि 29वां रोजा पूरा होने पर चांद का दीदार होता है, तो 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। अगर 30वां रोजा पूरा होने पर चांद का दीदार होता है, तो 11 अप्रैल को ईद मनाई जा सकती है। ईद की डेट चांद के दिखने पर ही निर्भर करती है।

ईद-उल-फितर का महत्व
मुस्लिम समुदाय के लोग ईद पर अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें महीने भर रोजा रखने की ताकत दी। ईद के दिन सुबह लोग नमाज पढ़ते हैं औरइसके बाद ईद के पर्व की शुरुआत होती है। इस अवसर पर लोग नए कपड़े पहनते हैं। एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हैं। साथ ही उपहारों का भी आदान-प्रदान होता है। इस दिन विशेषकर मीठी सेवइयां बनती है। इसके अलावा लोग अपनी श्रद्धा अनुसार कमाई का कुछ हिस्सा दान भी करते हैं, जिससे इस पर्व की महत्वता अधिक बढ़ जाती है।

Back to top button