जब टीचर के सवाल का ऐसा जवाब दिया छोटी ने..पढ़ें जोक ऑफ द डे!

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसे चुटकुले न पसंद हो। हसंना सभी को पसंद होता है, इससे आप फौरन अच्छा महसूस करते हैं, आपके दिल को शांति तो मन को सुकून पहुंचता है। यहां तक कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी यही मानते हैं कि हंसने से हमारे शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते हैं और आप लंबी उम्र जी सकते हैं। हंसी शरीर का ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ाती हैं और हमारे दिल को हेल्दी रखती है। हमारे दिमाग़ को स्ट्रेस और तनाव से कुछ देर राहत भी मिलती है।

1. प्रेमी: बेवफा तूने दिल जला दिया, मेरा दिल जलाकर राख कर दिया

प्रेमिका: तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी

भेज दे राख, बर्तन मांजने के काम आएगी.

2. टीचर: एक तरफ पैसा, दूसरी तरफ अक्ल, क्या चुनोगे?

छोटू: पैसा!

टीचर: गलत, मैं अक्ल चुनती…!!

छोटू: आप सही कह रही हो मैडम, जिसके पास जिस चीज की कमी होती है…

वह वही चुनता है..!!

3. पहला कैदी: तुम्हें पुलिस ने क्यों पकड़ा?

दूसरा कैदी: बैंक लूटने के बाद वहीं बैठकर पैसे गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।

पहला कैदी: वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?

दूसरा कैदी: वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा…!

सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।

Back to top button