जब गर्भवती महिला ने अपने पति से पूछा यह सवाल, पति ने दिया ऐसा जवाब…!

हिंदी फिल्मों में आपने ऐसा नजारा जरूर देखा होगा. इस दृश्य में डॉक्टर एक आदमी से कहता है कि हम आपकी पत्नी या बच्चे दोनों से किसी एक को ही बचा सकते हैं. आपको जल्दी फैसला करना होगा कि आप किसी बचाएंगे. पर क्या हो जब ऐसी स्थिति का सामना किसी आदमी को असल जिंदगी में करना पड़े. इस काल्पनिक स्थिति से एक पति को गुजरना पड़ा, जब एक गर्भवती महिला ने अपने पति को इसी हालात डाल दिया, लेकिन उसके जवाब सुन महिला हक्की बक्की रह गई.
छह महीने से गर्भवती महिला ने बताया कि उसका उसके पति के साथ अच्छा संबंध था. लेकिन एक छोटे से सवाल ने उसकी जिंदगी में हलचल सी मचा दी है. रेडिट पर उसने यह मामला बताते हुए कहा कि एक दिन रात के समय वो और उसके पति नर्सरी में बैठे थे और दोनों माता बनने को लेकर खासे भावुक थे. बातों में पति ने कहा कि उसे उम्मीद है कि आसानी से बच्चा हो जाएगा. फिर उसने कहा कि अगर बच्चे को कुछ हुआ तो वह टूट जाएगा.
पत्नी ने पति को सांत्वना दी कि सब ठीक हो जाएगा. तभी पति ने कहा कि माताओं का यह कहना की वे बच्चे के लिए अपना जीवन कुर्बान कर देंगी, बहुत अच्छी बात है. इस पर महिला ने कहा कि वह कभी ऐसे हालात में नहीं पड़ना चाहती है. यहां पति ने कहा कि वह तो बच्चे को ही चुनेगा और वही उसकी पहली प्राथमिकता होगी.
यह सुन कर ही इस महिला का गहरा धक्का लगा और खासतौर से यह कि उसने यह बात कितनी आसानी से कह दी. इससे निराश होकर इस महिला ने उससे सवाल करना चाहा तो इस पर पति ने कहा कि वह इस पर बहस नहीं करेगा. महिला ने बताया कि उसे लगा कि वह पति के लिए केवल बच्चा पैदा करने वाली मशीन हो कर रह गई है. यह बात उसे बहुत बुरा भी लगा क्योंकि उसका पति उसे बहुत प्यार करता था और अब भी बहुत प्यार करता है.
महिला ने पूछा कि क्या ऐसा हारमोन की वजह से ही था कि वह बहुत नाराज और दुखी हो गई थी. उसे अपने बच्चे के लिए भी बहुत बुरा लगा कि कहीं वह स्वार्थी तो नहीं हो गई है. क्या पति के उसकी पत्नि के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है. “अगर वह मेरी जगह होता तो मैं अपने पति को बचाना चाहती.” महिला ने कहा. इस यूजर्स ने भी अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं पर अधिकांश लोगों ने मां को बचाने की पैरवी की.





