जब बजट हो टाइट तो ऐसे बनाएं घूमने का प्‍लान

1- जब भी आप फ्लाइट की टिकट बुक करवाएं तो अन्‍य जगहों पर भी जांच लें। वैसे सुबह के समय और देरा रात को फ्लाइट की टिकटों के रेट बदलते हैं। अक्‍सर कनेक्टिंग फ्लाइट डॉयरेक्‍ट फ्लाइट से सस्‍ती होती हैं। आप ऑनलाइन जाकर टिकट चेक कर सकते हैं।

2- आप जिस एयरलाइन से सफर कर रहे हैं क्‍या वो आप के लगेज के लिए एक्‍स्‍ट्रा चार्ज कर रही है। अक्‍सर एयरलाइन कंपनी लगेज का वजन ज्‍यादा होने पर एक्‍सट्रा चार्ज लगा देती हैं। ऐसे में आप को चेक करना होगा कि कहीं आप के साथ भी तो ये नहीं हो रहा है।

3- आप ट्रिप पर जा रहे हैं तो जाने से पहले वहां के मौसम के बारे में जरूर जान लें। अक्‍सर आप को पता नहीं होता है और आप गलत समय पर घूमने जाते हैं जिससे आप को पैसे भी अधिक खर्च करने होते हैं और मजा भी नहीं आता है। गर्मियों में और छुट्टियों के बाद ट्रेवल करना अक्‍सर महंगा हो जाता है।

4- ट्रिप के दौरान सबसे महंगा अगर कुछ होता है तो वो है आपके सोने के लिए रूम। ऐसे में आप जहां भी जाएं पहले से ही ऑनलाइन रुम के प्राइज देखकर बुक करवा सकते हैं। आप को ऑनलाइन रूम बुक करने में डिस्‍काउंट भी मिलता है।

5- अगर आप कहीं घूमने गए हैं तो आप को वहां खाने में लोकल फूड इंज्‍वाय करना चाहिए। आप कुछ खाने-पीने की चीजें अपने कमरे में भी ला सकते हैं। ऐसे में आप वहां पर सस्‍ते में नाश्‍ता और लंच कर सकते हैं।

6- जहां भी आप घूमने जा रहे हैं वहां के लोगों के द्वारा जो रेस्‍टोरेंट चलाए जाते हैं वहां पर आपको ट्रेडीशनल फूड आसानी से मिल जाएगा। इन जगहों पर अक्‍सर ऐसे लोग मिल जाते हैं जो आप की ट्रिप को और भी शानदार बनाने के लिए ढेरों टिप्‍स दे देंगे।

7- जिस देश में आप घूमने जा रहे हैं वहां की टूरिस्‍ट बुक खरीदकर आप को वहां घूमने में आसानी हो जाएगी। लोकल टूरिस्‍ट गाइड में सभी ऐसी बातों का जिक्र होता है जिससे आप उस जगह के बारे में आसानी से जान सकते हैं।

8- अक्‍सर दूसरी जगहों पर जाकर आप कार और रूम रेंट पर लेते हैं। ऐसे में अगर आप ट्रिप के दौरान कार रेंट पर लेने की सोच रहे हैं तो आप को क्रेडिट कार्ड और इंश्‍योरेंस कंपनी के सहारे अपने रुपये बचा सकते हैं। विदेश में कार चलाते समय आप को बहुत सी बातों का ध्‍यान रखना होता है।

Back to top button