जब महबूबा मुफ्ती के भाई मंत्री पद की शपथ लेते समय GOD को बोल गए Dog…

श्रीनगर| जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को अपने छोटे भाई तसादुक हुसैन मुफ्ती और चाडूरा से विधायक जावेद मुस्तफा मीर को कैबिनेट में शामिल किया. महबूबा की ओर से अप्रैल 2016 में भाजपा से गठबंधन कर सरकार बनाने के बाद यह मंत्रिपरिषद का दूसरा विस्तार है. राज्यपाल एन. एन. वोहरा ने विधायकों को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ लेने के दौरान तसादुक हुसैन मुफ्ती की जुबान फिसल गई. शपथ के दौरान मुफ़्ती ने गॉड की जगह डॉग पढ़ा. इससे वहां थोड़ी देर के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई थी.जब महबूबा मंत्री पद की शपथ लेते समय मुफ्ती के भाई GOD को बोल गए Dog...

बता दें कि जाने-माने सिनेमेटोग्राफर तसादुक मुफ्ती सात जनवरी को अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की पहली बरसी पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीडीपी में शामिल हुए थे. राज्यपाल ने उन्हें राज्य विधान परिषद के सदस्य के रूप में 22 दिसंबर को मनोनीत किया था. यह स्थान विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे के कारण रिक्त हुआ था जिन्होंने पीडीपी की प्राथमिक सदस्यता से 22 अक्तूबर को इस्तीफा दे दिया था.

दारुल उलूम ने कहा विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक किसी सूरत में मंजूर नहीं

हज एवं औकाफ राज्यमंत्री सैयद फारूक अंद्राबी ने भी 22 दिसंबर को ‘‘निजी कारणों’’ का हवाला देते हुए मंत्री परिषद से इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले, 15 दिसंबर को तसादुक हुसैन मुफ्ती ने मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के समन्वयक पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके साथ ही विधान परिषद में उनके नामांकन और राज्य मंत्रिमंडल में उनके शामिल होने का रास्ता साफ हो गया था.

Back to top button