राजस्थान: CCTV में देखा तो पता चला ऐसे मिनटों में हजारों के गारमेंट यूं चुरा ले गई ये लेडी चोर गैंग
कोटपूतली (जयपुर)।जयपुर के कोटपूतली में एक लेडी चोर गैंग ने गारमेंट्स की दुकान से कपड़े चुरा लिए। चोरनियों ने कुछ खरीदारी नहीं की। उनके जाने के बाद दुकानदार को शक हुआ तो उसने वहां लगे सीसीटीव कैमरे को देखा। चोरी सामने आने पर दुकान मालिक ने पुलिस को वहां बुला कर सीसीटीवी फुटेज दिखाए।

जानिए और इस बारे में ….
– बस स्टैंड नारहेड़ा स्थित श्रीश्याम गारमेंट्स दुकान पर आठ महिलाएं शॉपिंग करने पहुंचीं। सेल्समैन दुकान में नहीं था। सो महिलाओं ने तुरंत ही अपना काम शुरू कर दिया। दो महिलाएं गेट पर चौकसी करने लगीं और अंदर महिलाएं चोरी करने लगीं।
– एक महिला कपड़े के डिब्बे साथी को देती गई और वह अपने पेटीकोट के भीतर बने पॉकेट में डिब्बे छिपाती रही। चोरनियों ने मिनटों में ही खेल कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने हजारों रुपए के कपड़े पार कर लिए।
– जैसे ही सेल्समैन आया चोरनियों ने अपना काम बंद कर दिया। तब तक के पर्याप्त कपड़ेे चुरा चुकी थीं। इसके बाद सेल्समैन उन्हें कपड़े दिखाता रहा, लेकिन चोरनियों का काम खत्म हो चुका था। वे उसका समय खराब करती रहीं।
– चोरनियां बिना कोई खरीदारी किए वहां से चली गईं। दुकानदार को शक हुआ, कुछ अटपटा लगा तो उसने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चैक किए। सीसीटीवी देखते ही उसके होश उड़ गए। चोरनियां उसे काफी बड़ी चपत लगा चुकी थीं।
– दुकानदार ने पुलिस को बुलाकर सीसीटीवी फुटेज दिखाए।

इसे भी देखें:- अभी अभी: सीएम योगी का बड़ा फैसला, वृंदावन-बरसाना बनेगा तीर्थ स्थल, मांस-मदिरा बेचना होगा जुर्म
20 हजार के गारमेंट किए पार
– दुकान मालिक संदीप कुमावत ने बताया कि चोरनियां 20 हजार के पैंट-शर्ट-सूट ले गईं हैं।
– उसने पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। संदीप ने कहा कि यह वारदात दो दिन पहले हुई थी और तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने न ही कोई नाकाबंदी की और न ही चाेरनियों की तलाश की।
– इसके बाद उसने यह सीसीटीवी वायरल कर दिया। वहीं थानाधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दुकान मालिक ने अभी शिकायत नहीं दी, शिकायत मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर देंगे।