जब सैंटा क्लॉस से चंटू ने मांग ली ऐसी विश, फिर हुई खूब धुलाई..!

अगर आपकी सुबह की शुरुआत हंसी से हो तो सारा दिन अच्छा जाता है। आप अंदर से खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं। यहां तक कि हंसने और खुश रहने से आप हेल्दी रहते हैं और जिससे आपकी उम्र लंबी होती है। इसलिए आपको दिन में कम से कम एक बार ज़रूर हंस लेना चाहिए। इससे चिंता और फिक्र भले ही कुछ देर के लिए ही सही लेकिन भूल तो जाते हैं।

1. सैंटा क्लॉस: आज क्रिसमस है, कोई विश मांगो..!!

चंटू: मेरी बीवी को बदल दीजिए, कोई और ला दीजिए…!!

सैंटा क्लॉस: अचानक चंटू को पीटने लगे!!

बाद में पता चला चंटू की बीवी ही संता बनकर आई थी….!

2. बेटा (नल से पानी को आते देख): पापा ये पानी कहां से आता है ?

बाप: बेटा नदी सेXhellip;

पापा उसे पास में नदी दिखाने ले जाते हैं, वहां वो अपने पापा को धक्का मारकर नदी में गिरा देता है….!

और भागते हुए घर आकर अपनी मां से कहता है:

Xldquo;मम्मी जल्दी नल चालू करो, पापा आते ही होंगे..!!Xrdquo;

3. चीकू कॉलेज से जल्दी घर आ गया….

मां: क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए?

चीकू: हां मां, मैंने एक मक्खी को मार दिया, तो मैडम ने भगा दिया!!

मां: क्या? एक मक्खी को मारने पर कॉलेज से भगा दिया??

चीकू: मक्खी मैडम के गाल पर बैठी थी…!

सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।

Back to top button