लॉकडाउन के चलते WhatsApp, TikTok को पछाड़ ये… ऐप लोगों ने किया सबसे ज्यादा पसंद

पूरे देश में लॉकडाउन (lockdown) के बीच लोग सोशल मीडियो (social media) पर खूब ऐक्टिव है. एक-दूसरे से जुड़े रहने के लिए अलग-अलग ऑप्शन खोज रहे हैं. इसी में ज़ूम (Zoom App) नाम की ऐप लोगों को इतनी पसंद आ गई कि ये इंडिया में सबसे ज़्यादा बार डाउनलोड होने वाली ऐप बन गई है. जी हां, इस मामले में Zoom ऐप ने दिग्गज वॉट्सऐप (WhatsApp) और युवाओं के बीच पॉपुलर टिकटॉक (TikTok) और इंस्टाग्राम (Instagram) को भी पीछे छोड़ दिया है.

क्या है Zoom App?
सिलिकॉन वैली बेस्ड स्टार्टअप की बनाई ये ऐप एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जिसमें एक टाइम पर 50 लोग जोड़े जा सकते है. जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ ज़ूम ऐप ही ऐसी ऐप है, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रंस के दौरान एक साथ 10 से ज़्यादा लोग ऐड किए जा सकते हैं.

लॉकडाउन के बीच वॉट्सऐप फिसल कर पांचवे नंबर पर आ गया है. ज़ूम एक ऐसी टेक्नोलॉजी कंपनी ने जिसे शायद कोरोना वायरस महामारी में सबसे ज़्यादा फायदा हुआ है. दरअसल घर से काम कर रहे लोगों को Zoom ऐप के ज़रिए काफी सहुलियत मिली, जिसमें सबसे ज़्यादा आसानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हुई.

हाल ही में Zoom ऐप पर एक बड़ा आरोप लगा था. मदरबोर्ड की एक रिपोर्ट पर कहा गया था कि जूम ऐप का iOS वर्जन यूजर्स के डेटा को फेसबुक के साथ शेयर कर रहा है. हालांकि इस खबर के आने के बाद कंपनी के फाउंडर Eric Yuan ने अपने ब्लॉग मे लिखा कि उस फीचर को रिव्यू किया जा रहा है, जिसकी वजह से ज़ूम यूज़र्स का डेटा फेसबुक को मिल रहा था.
Back to top button