WhatsApp ने राज्यसभा सांसद का अकाउंट किया बंद, आपका भी हो सकता है ब्लॉक…

WhatsApp ने आंध्र प्रदेश के तेलुगु देशम पार्टी के राज्यसभा सांसद सीएम रमेश का अकाउंट बैन कर दिया है। इसकी जानकारी खुद सीएम रमेश ने दी है और कहा है कि वह किसी को भी व्हाट्सऐप पर मैसेज नहीं भेज पा रहे है। अब सवाल यह है कि जब व्हाट्सऐप एक राज्ससभा सांसद को बैन कर सकता है तो आम आदमी को क्यों नहीं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर सीएम रमेश का अकाउंट बैन क्यों हुआ है और आपको भी अपने अकाउंट को बैन होने से बचाना है तो क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए।WhatsApp ने राज्यसभा सांसद का अकाउंट किया बंद, आपका भी हो सकता है ब्लॉक...

सीएम रमेश ने व्हाट्सऐप से इस बारे में बात की तो पता चला कि उनके अकाउंट के खिलाफ कई लोगों ने शिकायतें की हैं, हालांकि यह शिकायत किस बात को लेकर की गई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। आइए जानते हैं व्हाट्सऐप कब और क्यों किसी अकाउंट को बैन करता है।

यदि आपके अकाउंट के खिलाफ कई सारे लोग शिकायत करते हैं तो आपका अकाउंट सीएम रमेश की तरह बंद हो सकता है।

इसके अलावा यदि आप व्हाट्सऐप के नियमों का पालन नहीं करते हैं और हिंसात्मक वीडियो और फोटो शेयर करते हैं या फिर किसी धर्म को निशाने पर लेते हुए कोई मैसेज भेजते हैं तो आपका अकाउंट बंद हो सकता है।

हिंसा को बढ़ावा देने वाले या किसी खास व्यक्ति के खिलाफ नफरत फैलाने वाले पोस्ट को लेकर कंपनी आपका व्हाट्सऐप अकाउंट बंद कर सकती है। कंपनी के पास इस बात का अधिकार है।

यदि आप थोक में कई सारे लोगों को मैसेज भेजते हैं तो आज ही बंद कर दीजिए, नहीं तो व्हाट्सऐप आपके अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कर देगा। कंपनी ने हाल ही में बताया था कि वह हर महीने करीब 20 लाख अकाउंट बंद कर रही है। कंपनी उन लोगों का अकाउंट बंद कर रही है जो लगातार थोक में मैसेज भेज रहे हैं।

वायरस या मैलवेयर वाले मैसेज भेजने के लिए भी यदि आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो कंपनी आपके अकाउंट पर प्रतिबंध लगा सकती है। इसके अलावा यदि आप व्हाट्सऐप के सर्वर को हैक करने की कोशिश करते हैं या किसी की जासूसी करने की कोशिश करते हैं तो भी आपका अकाउंट बैन हो सकता है।

Back to top button