WhatsApp ने अपने फीचर में किया ये बड़ा बदलाव, बढ़ दी गई है

दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप के मौजूदा फीचर में एक बड़ा बदलाव हुआ है. कंपनी ने डिलीट फॉर एवरीवन फीजर का टाइम लिमिट बढ़ा दिया है. आपको पता होगा कि इस फीचर के तहत यूजर्स भेजे गए मैसेज को वापस ले सकते हैं.

WABeta इनफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब यूजर्स को भेज गए मैसेज वापस लेने के लिए 13 घंटे 8 मिनट और 16 सेकंड का समय दिया जाएगा. यानी भेजे गए मैसेज 13 घंटे अंदर तक वापस ले सकते हैं. बताया जा रहा है कि यह कदम वॉट्सऐप ने पुराने रैंड मैसेज को डिलीट करने के रिक्वेस्ट की वजह से उठाया है.

इससे पहले वॉट्सऐप मे डिलीट रिक्वेस्ट 1 घंटे 8 मिनट तक की थी. शुरुआत में इसकी लिमिट 7 मिनट ही रखी गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया.

WAbetainfo ने ट्वीट में बताया है डिलीट फॉर एवरीवन फीचर तब काम करेगा, जब कनवर्सेशन में शामिल सभी यूजर्स को मैसेज डिलिवर हुआ है. यानी किसी का फोन ऑफ है ऐसी स्थिति में सेंडर डिलीट फॉर एवरीवन का फीचर यूज करके भी उसे डिलीट नहीं कर सकता, जबकि फोन ऑन न हो और मैसेज डिलिवर न हो.

1960 में लांच हुई Jawa Motorcycle एक बार फिर भरने आ रही है सड़कों पर फर्राटे

एक दूसरी ताजा रिपोर्ट की बात करें तो फेसबुक मैसेंजर में भी मैसेज अनसेंड का फीचर आ रहा है. इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ये फीचर यूजर्स को कब दिया जाएगा. लेकिन अप्रैल में ही फेसबुक ने यह कहा था कि मैसेंजर में अनसेंड फीचर सभी को दिया जाएगा.

Back to top button