WhatsApp लाया नया फीचर्स, अब यूजर्स को चैटिंग में होंगे ये फायदे

WhatsApp के लाखों यूजर्स के लिए यह काम की खबर है। WhatsApp हमेशा यूजर्स के एक्‍सपीरियंस को शानदार करने के लिए कुछ नए फीचर्स पेश करता है। इस सिलसिले में WhatsApp एक ऐसी नई सुविधा लेकर आया है जिसके चलते आप ऐप को अपनी जरूरत और सहूलियत के मुताबिक कस्‍टमाइज़ कर सकेंगे। इतना ही नहीं, वॉलपेपर और फोंट थीम को लेकर कुछ ऐसे Basic Features हैं, जो आपके एक्‍सपीरीयंस को बढ़ाएंगे। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं नए फीचर्स की खासियतें।

Wallpaper ऐसे बदलें

सबसे पहले WhatsApp ओपन करें। इसके बाद सेटिंग्‍स में जाएं और वहां से चैटिंग के ऑप्‍शन पर जाएं। यहां से Chat Wallpaper के ऑप्‍शन में जाना होगा और अपने फेवरेट वॉलपेपर को सिलेक्‍ट करना होगा। आप अपना मनचाहा फोटो भी यहां पर वॉलपेपर के रूप में लगा सकते हैं।

Chat को इंट्रेस्टिंग बनाना हो तो यह ट्रॉय करें

यदि आप चैटिंग को और ज्‍यादा इंट्रेस्टिंग बनाना चाहते हैं तो किसी भी वर्ड या लाइन को इटैलिक, बोल्‍ड और स्‍ट्राइक थ्रू डिजाइन में भी लिखकर सेंड कर सकते हैं। Bold लिखने के लिए आपको Text के आगे और पीछे की तरह स्टार आइकन (*) का सिम्‍बॉल यूज करना होगा। इटैलिक लिखना हो तो, दोनों तरफ _ लगाएं। ऐसे ही स्ट्राइकथ्रू डिजाइन के लिए दोनेां तरफ ~ लगाएं।

यह भी पढ़ें: SBI के इस फैसले से 10 फरवरी से करोड़ों ग्राहकों को लगेगा बड़ा झटका

Pin to Top करें, मनपंसद पर्सन की चैट को ऊपर रखेंं

यह सबसे ज्‍यादा खास फीचर है। आप जिन लोगों से सबसे अधिक चैट करते हैं, उनको आप अब पिन टू टॉप कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए चैट बॉक्‍स में Long Press करें और फिर वहां मौजूद स्टार आइकन (*) पर Tap करें। इस तरह से आप जितने भी चाहें, उतने मैसेज स्‍टार मार्क कर सकेंगे। ये सारे मैसेज आपको Starred Messages के ऑप्‍शन में दिखाई देंगे।

Dark Mode को यूं करें इनेबल

यदि आप Android Beta Version के यूजर हैं तो आप अपनी चैट को पूरी तरह से नया लुक दे सकेंगे। आपको केवल इतना करना है कि सेटिंग्‍स में जाकर चैट ऑप्‍शन में जाएं। इसके बाद थीम पर टैप करें और वहां आपको डार्क मोड का ऑप्‍शन मिलेगा।

Back to top button