विकीपीडिया में ‘wiki’ का क्या है मतलब? नहीं पता 99 फीसदी लोगों को …

कई बार बहुत सी ऐसी चीज़ें होती हैं, जिन्हें हम रोज़ाना इस्तेमाल करते हैं लेकिन हमें पता ही नहीं होता है कि आखिर इसका मतलब क्या होता है? ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं और बहुत से टर्म्स हैं, जिन्हें हमने अपनी लाइफ का हिस्सा बना लिया है, पर इसके पीछे की असल वजह नहीं जानते. ऐसे ही टर्म्स में से एक है इंटरनेट की दुनिया का भरोसेमंद नाम विकीपीडिया. इस डिजिटल जानकारी के भंडार में आखिर ‘विकी’ का मतलब क्या है?

Wikipedia हमारी ज़िंदगी में 15 जनवरी, 2001 को आया. तबसे हमें कुछ भी अगर जानना हो तो हमारा भरोसा विकीपीडिया जैसे ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया पर बना हुआ है. आपने कभी सोचा है कि इसका नाम विकीपीडिया ही क्यों है? आखिर इसमें ‘wiki’ का मतलब क्या होता है? ये किसी का नाम है या फिर कोई ऐसी चीज़ , जिसका हमारी जानकारी से सीधा लेना-देना है.

Wikipedia में Wiki क्या?
हम सभी जानते हैं कि विकीपीडिया एक फ्री ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया है, जिस पर तरह-तरह की जानकारियां होती हैं. हालांकि जो लोग इस पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं, उन्हें शायद नहीं पता कि इसे कोई भी एडिट कर सकता है. वैसे आज हम बात इसे वालंटियर्स या कंटेंट पर नहीं बल्कि इसके नाम पर कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर लोगों ने पूछा कि आखिर Wikipedia में Wiki होता क्या है? pedia का मतलब तो जानकारी के भंडार एनसाइक्लोपीडिया से लिया जाता है लेकिन विकी क्या है?

जान लीजिए इसका सही मतलब …
किसी और ने नहीं बल्कि खुद विकीपीडिया ने बताया है कि उसका ये नाम wiki और encyclopedia का मिला-जुला रूप है. इसमें wiki का अर्थ होता है – तेज़ या बहुत जल्दी. हवाइयन लैंग्वेज में wiki का मतलब quick या बेहद जल्दी है. ऐसे में विकीपीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपके सामने विषय से संबंधित जानकारी तुरंत मिल जाती है. विकीपीडिया ने अपने नाम को साबित करते हुए अब तक 62 मिलियन यानि 6.2 करोड़ से भी ज्यादा आर्टिकल्स पब्लिश कर चुका है, जो 300 से ज्यादा भाषाओं में हैं.

Back to top button