Noida और Okhla का क्या है फुलफॉर्म? यहां रहने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब

भारत में अधिकतर शहरों के नाम भगवानों के नाम पर, नदियों या महासागरों के नाम पर, या फिर उस जगह पर मौजूद किसी खास चीज के नाम पर रखे गए हैं, जिनका इतिहास से सीधा संबंध है. पर कुछ शहर ऐसे भी हैं, जो काफी अलग हैं और सुनने में अजीब लगते हैं. वो इसलिए क्योंकि ये नाम असल में शॉर्टफॉर्म हैं. अब नोएडा को ही ले लीजिए. क्या आप जानते हैं कि नोएडा का फुलफॉर्म क्या है? (What is the full form of Noida and Okhla) नोएडा के पास ही दिल्ली में स्थित ओखला इलाका भी ऐसा ही, जो एक शॉर्ट फॉर्म है. आज हम आपको इन्हीं दो जगहों के फुल फॉर्म बताने जा रहे हैं. हमारा दावा है कि यहां रहने वाले लोगों को भी इस जगह के फुलफॉर्म नहीं पता होंगे और उन्हें सही-सही बताने में वो फेल हो जाएंगे!
क्या है नोएडा का फुलफॉर्म?
द पैट्रिऑट वेबसाइट के अनुसार संजय गांधी ने 1975 में नोएडा की की नींव रखी थी. नोएडा के पहले सीईओ जगदीश खट्टर नोएडा बनने की कहानी विस्तार से बताई थी. नोएडा के कार्यों को देखने के लिए एक अथॉरिटी का निर्माण हुआ था. एक कमिटी बनाई गई, जिसमें एक सिटिंग जज भी शामिल थे जो इस अथॉरिटी के फंक्शन को देखने का कार्य कर रहे थे. इस अथॉरिटी का नाम रखा गया नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (New Okhla Industrial Development Authority) जिसका शॉर्ट फॉर्म बना नोएडा (Noida). नोएडा का नाम अब गौतम बुद्ध नगर रखा गया है.
क्या है ओखला का फुलफॉर्म?
अब बात करते हैं ओखला की. ओखला इलाके में रहने वाले लोगों को लगता है कि यही इस जगह का नाम है. हालांकि, वो इस नाम का मतलब नहीं बता पाएंगे. सच तो ये है कि ओखला भी शॉर्ट फॉर्म है. इसका पूरा नाम है- ‘ओल्ड कनाल हाउसिंग एंड लैंड अथॉरिटी’ (Old Kanal Housing and Land Authority) इसमें अंग्रेजी के शब्द कनाल (Canal) को ‘Kanal’ लिखा गया है, क्योंकि शॉर्टफॉर्म ‘Okhla’ में अगर ‘K’ की जगह ‘C’ का प्रयोग होता तो उसका उच्चारण अलग होता.
ओखला से मिला नोएडा को नाम!
इसी ओखला से नाम लेकर नोएडा को नाम मिला न्यू ओखला, क्योंकि नोएडा, ओखला का ही एक्सटेंशन था. नोएडा एक प्लांड शहर था जहां पर रोड, बिजली, पानी की व्यवस्था सुधारी गई. आज के वक्त में देश की कई बड़ी कंपनियों के दफ्तर नोएडा में हैं. लाखों लोग यहां प्राइवेट कंपनियों में काम करने आते हैं. नोएडा की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ग्रेटर नोएडा इलाके को भी बसाया गया. अब तो ग्रेटर नोएडा के पास स्थित इलाके जेवर को भी डेवलप किया जा रहा है और वहां पर एक एयरपोर्ट बनाया जा रहा है.





