क्या है आज सोने चांदी की कीमत, आप भी अपने शहर में का रेट कर लें चेक..

 शादियों के सीजन में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोना आज सस्ता हुआ है। आज हाई ट्रेड पर खुली, लेकिन सुबह के सौदों के दौरान सुस्त कारोबार जारी रहा।

जून 2023 की समाप्ति के लिए सोने का वायदा अनुबंध 59,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। कमोडिटी बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर ये 59,407 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, जल्द ही मुनाफावसूली देखी गई और सोने की कीमत उच्चतम स्तर से गिर गई।

आज कितनी बदली कीमत?

आज सोने में 59,271 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्रा डे लो लेवल भी लगा। अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में शुक्रवार के करीब 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 1,975 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर उतार-चढ़ाव जारी है।

इसी तरह,आज 71,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली, लेकिन जल्द ही गिर गई और 71,111 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 23.222 डॉलर प्रति औंस के आसपास झूल रही है, जो सुबह के सौदों के दौरान करीब 0.35 फीसदी टूट गई।

क्या है आज सोने चांदी की कीमत?

मुंबई में सोने का थोक कारोबार करने वाले राजन शेख बताते हैं कि

बुलियन मेटल्स में और गिरावट की उम्मीद करते राजन बताते हैं कि सोने की कीमतों ने लगातार तीसरे दिन अपने मंदी के रुझान को बढ़ाया और 59372 के आसपास बंदोबस्त के साथ 59,500 के स्तर पर महत्वपूर्ण समर्थन क्षेत्र को तोड़ दिया।

क्या है सोने का सपोर्ट लेवल?

सोने की कीमतों को 59,100 से 59,200 प्रति 10 ग्राम या 1935 प्रति औंस के स्तर पर समर्थन मिला है। आने वाले दिनों में 60,400 प्रति 10 ग्राम की ओर उछल सकता है। चांदी के लिए, कीमतों को 69,500 पर मजबूत समर्थन मिला है।

कहां क्या है सोने का भाव?

Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं-

  • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,750 रुपये है।
  • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 60,750 रुपये में बिक रहा है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 60,650 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 60,600 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,600 पर बिक रहा है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,650 रुपये का है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,600 रुपये का है।
  • चंडीगढ़ में सोने की कीमत 60,750 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 60,60,750 रुपये है।
Back to top button