डॉक्टर से कैसे सेकेंड्स में लगा लिया मरीज की बीमारी का पता…

काम बढ़ते बोझ का हमारी सेहत पर गहरा असर पड़ने लगा है। इसकी वजह से न सिर्फ हमारी शारीरिक, बल्कि मानसिक सेहत भी खराब होने लगी है। ऐसे में आप हंसी के जरिए अपनी सेहत में सुधार कर सकते हैं। हंसना हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। इससे तनाव कम होता है और फेफड़े मजबूत होते हैं। ऐसे में जोक्स हंसने का एक सरल और सस्ता साधन साबित होगा। आइए पढ़ते हैं कुछ मजेदार जोक्स-
- पिंकू – डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हो?
डॉक्टर – हां आप की आखें बहुत कमज़ोर है?
पिंकू – इतनी जल्दी आप को कैसे पता चल गया?
डॉक्टर – तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं।
- डॉक्टर मिंटू से इस दवा को एक हफ्ते तक लो और उसके बाद में आकर मिलो।
मिंटू – ठीक है डॉक्टर।
एक हफ्ते के बाद
डॉक्टर – क्या हुआ दावा खत्म हुई?
मिंटू – नहीं डॉक्टर।
डॉक्टर – क्यों क्या हुआ?
मिंटू- उसमें लिखा था, बोतल को हमेशा बंद रखें।