क्या जानते हैं पनीर के फूल के बारे में? 90 फीसदी लोगों को नहीं होगा पता …

यूं तो हम दुनिया में बहुत सी चीज़ों के बारे में जानते हैं लेकिन ऐसी भी बहुत चीज़ें हैं, जिन्हें हम नहीं पहचानते या जानते हैं. अगर सामने अचानक वो चीज़ आ जाए तो उसका नाम बता पाना भी संभव नहीं होता है. ऐसे ही मन में उठने वाले सवालों के जवाब लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कोरा पर ढूंढ रहे हैं. ऐसा ही एक सवाल पूछा गया – पनीर के फूल किसे कहते हैं?

आपने पनीर की सब्ज़ी खूब खाई होगी लेकिन क्या आपको पता है कि पनीर का फूल भी होता है? ये बात तो हम सब जानते हैं कि पनीर दूध से बनता है और ये किसी पौधे से नहीं मिलता. फिर पनीर का फूल आखिर कहां से आता है और इसे किस काम में लिया जाता है. कोरा पर पूछे गए इस सवाल के जवाब में लोगों ने बहुत कुछ बताया है. चलिए आपको अब बताते हैं कि आखिर ये है क्या चीज़?

क्या है पनीर का फूल?
पनीर का फूल दरअसल सोलान से आए परिवार का एक फूल है जो मुख्य रूप से भारत में पाया जाता है. अश्वगंधा की तरह इसके पेड़ पर गुच्छों में फूल आते हैं और उसी तरह फल भी बनते हैं. इसके फल छोटे-छोटे टमाटर जैसे होते हैं और रसभरी की तरह फूल की पंखुड़ियों में बंद रहते हैं. इसे पनीर डोडा और इंडियन रेनेट के नाम से भी जाना जाता है. इसका इस्तेमाल ज्यादातर आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में किया जाता है. स्वाद में ये मीठा होता है और भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में खूब पैदा होता है.

क्या होता है इसका उपयोग?
तमाम आयुर्वेदिक दवाइयों को बनाने में पनीर के फूल का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें अनिद्रा, घबराहट, अस्थमा और डायबिटीज से लड़ने की क्षमता होती है. ये शरीर में इंसुलिन की मात्रा को संतुलित कर सकता है, ऐसे में इसका इस्तेमाल डायबिटीज मैनेजमेंट में किया जाता है. ये पेनक्रियाज की उन बीटा सेल्स को भी रिपेयर करता है, जो इंसुलिन के उत्पादक होते हैं.

Back to top button