वो कौन से काम हैं जो मंगल ग्रह पर किए जा सकते हैं, लेकिन धरती पर नहीं है संभव?

अभी तक मंगल ग्रह पर क्या हम इंसान जिंदा रह सकते हैं या नहीं इस पर ज्यादा सोचा जाता है. पर ऐसी बहुत सी रोचक काम हैं जो मंगल ग्रह पर किए जा सकते हैं. मंगल और पृथ्वी में बहुत अंतर है. पर क्या आपने कभी सोचा था कि ऐसे कौन कौन से काम हैं जो मंगल ग्रह पर किए जा सकते हैं . हैरानी की बात यह है कि कई काम ऐसे भी हैं जो धरती पर करना संभव नहीं हैं.

सबसे रोमांचक काम जो आप मंगल ग्रह पर आप कर सकते हैं, वह है उछलना और कूदना. जी हां, आप जिस तरह से मंगल ग्रह पर उछल सकते हैं वह पृथ्वी पर नहीं कर सकते हैं. यहां आप ना केवल ज्यादा ऊंचा कूद सकते हैं बल्कि ज्यादा दूर तक भी छलांग लगा सकते हैं. ऐसा इसलिए कि पृथ्वी की तुलना में मंगल का गुरुत्व केवल 38 फीसदी है.

मंगल ग्रह पर दूसरा अनोखा काम है जो आप कर पाएंगे, वह है एक साथ दो चांद देख पाना. कई लोग नहीं जानते हैं कि मंगल ग्रह पर एक नहीं दो चांद हैं और दोनों मंगल के इतने पास हैं कि दोनों ही मंगल की सतह से दिखाई देते हैं. इनके नाम फोबोस और डीमोस है.

मंगल पर दो चंद्रमा होने की वजह से यहां दो सूर्य ग्रहण देखने को मिलते हैं. यहां यह जरूर है कि यहां का कोई भी चंद्रमा पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थिति नहीं ला पाता है. इसकी वजह इनका छोटा आकार है. इस तरह मंगल पर एक दो सूर्य ग्रहण देखे जा सकते हैं. कई बार तो ये एक दूसरे को ही ग्रहण लागते दिख जाते हैं. ऐसे नजारे आप पृथ्वी पर नहीं देख सकते.

क्या आप पृथ्वी के 24 घंटों के दिन और 12 महीने की साल से बोर हो गए हैं? तो जस्ट फॉर ए चेंज! आप मंगल पर जा सकते हैं. यहां दिन 24 घंटे से 37 मिनट बड़ा होता है. इतना ही नहीं, यहां का एक साल 687 दिन लंबाहोता है तो अगर आप जल्दी जल्दी मौसम बदलने से परेशान हो जाते हैं तो मंगल पर आपको बेहतर लग सकता है. लेकिन यहां मौसम पृथ्वी की तुलना में ज्यादा चरम होते है.

इसके अलावा मंगल पर अद्भुत भू भाग देनेको मिलेंगे जिनकी आप पृथ्वी पर शायद केवल कल्पना ही कर पाएं. वहां आपको जमी हुई कार्बनडाइऑक्साइड देखने को मिल जाएगी. फिर भी वहां ऐसे भूभाग भी दिखेंगे जो आपको पृथ्वी के पहाड़ों और नदियों की याद दिलाएंगे. लेकिन वहां आपको सांस लेने की ऑक्सीजन नहीं मिलेगी. वहां आपको सौर विकिरण झेलने होंगे जो पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाते हैं.

Back to top button