पश्चिम बंगाल: नाबन्ना अभियान के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को नाबन्ना अभियान के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच राज्य के कई क्षेत्रों में जमकर झड़प देखी गई। इधर, पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में रानीगंज में कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

राजधानी कोलकाता में नाबन्ना यानी राज्य सचिवालय अभियान में हिस्सा लेने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीज रानीगंज पर झड़प हुई। यही नजारा बाद में बोलपुर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। खबर है कि पुलिस भाजपा के सदस्यों को नाबन्ना चलो मार्च में जाने से रोकने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भाजपा नेता अभिजीत दत्ता ने कहा, ‘भाजपा की नाबन्ना मार्च में शामिल होने के लिए ट्रेन के जरिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कोलकाता की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस ने रेलवे स्टेशन्स के  रास्ते में बैरिकेड्स लगा दिए हैं। दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास हमारे 20 कार्यकर्ताओं को रोका गया। मैं यहां अन्य रास्तों से होता हुआ पहुंचा हूं।’

Back to top button