WATCH : मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल पर बरसों से क्यों खड़ा है ये शख्स?

नई दिल्ली (19 सितंबर) :अपने लिए तो हर कोई जीता है। लेकिन जो दूसरों के जीवन में बदलाव लाने के मकसद से अपना पूरा जीवन समर्पित कर दे, असली हीरो वही होते हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं कृष्णा दास। मुंबई के व्यस्तम जुहू सर्किल सिग्नल पर कृष्णा दास पिछले कई वर्षों से अनोखी साधना कर रहे हैं। धूप हो या बरसात, कृष्णा दास हाथ में तख्ती लिए खड़े रहते हैं। इन तख्तियों पर मानवता से जुड़ा कोई ना कोई संदेश होता है। जैसे कि अपने धर्म पर चलो, सkrishna-dasबसे प्रेम करो। कृ्ष्णा दास पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री यू-ट्यूब पर बहुत पसंद की जा रही है।

असहिष्णुता बढ़ने के इस दौर में कृष्णा दास के संदेश और भी प्रासंगिक हो जाते है।

मोरारी बापू को गुरु मानने वाले कृष्णा दास किसी से आर्थिक मदद नहीं लेते। दोपहर को एक मारवाड़ी होटल पर ये निशुल्क खाना ज़रूर खाते हैं।

कृष्णा दास की पूरी कहानी जानने के लिए ये विडियो देखिए। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को हर्षवीर ओबरॉय ने निर्देशित किया है। निर्माता अर्जुन पंवार हैं।

 
 
 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button