यूपी में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

पूरे प्रदेश में सक्रिय चल रहे मानसून के चलते राजधानी समेत कई इलाकों में शनिवार शाम जबर्दस्त बारिश हुई जबकि रविवार को मौसम सामान्य बना रहा। सुबह धूप निकली जो कि दोपहर आते-आते चटख होती गई।

इस बीच, मौसम विभाग ने रविवार को गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर मध्यम से भारी जबकि पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह से शाम तक हरदोई में 88 मिमी बारिश हुई। कानपुर (शहर) में 19 मिमी, गोरखपुर में 10 मिमी, झांसी में 43, उरई में 17, हमीरपुर में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई।
लखनऊ में देर रात बरसे बदरा
राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादलों के साथ धूप ने भी आंख मिचोली की। हालांकि देर रात जमकर पानी गिरा।
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।





