जंग लगे खम्बे की ऐसी हुई तारीफ, बन गया ‘टूरिस्ट अट्रैक्शन’

कई लोग सोशल मीडिया को एक धोखेबाज प्लेटफॉर्म मानते हैं. उनका दावा है कि यहां पर सिर्फ झूठ फैलाया जाता है जिसका मसकद केवल व्यूज हासिल करना होता है. यहां की पोस्ट का सच्चाई से कोई लेना देना नहीं होता है. पर ऐसा ही होता है यह नहीं है. लोग अपने शहर के खूबसूरत इलाकों की फोटो डालते हैं जिससे दुनिया को उसकी खूबसूरती का पता चल सके और दुनिया उनके शहर के बारे में जाने. हाल ही में इंग्लैंड के एक जंग लगे खम्बे की इसी तरह की तारीफ देखने को मिल रही है. हालत यह है कि तारीफ के कारण यह खम्बा टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया है और दूर दूर से लोग जब यहां आते हैं तो इस खंबे को भी देखना चाहते हैं.
सोशल मीडिया पर शेयर की गईं इस खम्बे की तस्वीरों के रीव्यू में लोगों ने इसकी जम कर तारीफ की है. किसी ने इसे ब्रेथटेकिंग कहा है तो किसी ने इसकी संरचना को रहस्यमयी बना दिया है. किसी ने आत्मा की सम्पन्न करने वाला तक बता दिया है. वहीं इसे जादुई और आत्मा झकझोर देने वाला तक बता दिया है.
जब लोग इंग्लैड के सिंडरफोर्ड़ में खास देखने लायक जगहों की तलाश करते हैं तो उन्हें एक जंग लगा खंबा तक मिल जाता है. इसके फॉरेस्ट ऑफ डीन के किनारे स्थित क्वेंट शहर की चौथी सबसे बेस्ट रेटिंग मिली है. ट्रिपएडवाइजर के मुताबिक यह खंबा केवल एक खास खंबे से पीछे रह गया. वह है 18वीं सदी की बेस्पोक ब्रूइंग कंपनी एंड लिटिलडीन जेल के सुंदर लेकसाइड के पास स्थित खंबे मालार्ड पाइक से पीछे रह गया.
गौर करने वाली बात यह है कि इस खम्बे की तारीफ करने वालों की कमी नहीं है. किसी ने इसे ऐतिहासिक लैंडमार्क करार दिया है तो किसी ने इस ग्रह की सबसे बेहतरीन कला का नमूना बता दिया है. एक यूजर ने यहां तक कह दिया है कि “…यहां पर आने से आपका जीवन ही बदल जाएगा.”
एक यूजर ने इसे पिरामिड और इंका सभ्यताकी माचू पिच्चू के श्रेणी का बता दिया और कहा कि यह भी दुनिया के सही वंडर्स में से एक है. इनमें एक रीव्यू ऐसा भी जिसमें यह भी कहा गया है कि खम्बे में किसी तरह का आकर्षण नहीं है और इसके कमेंट से भ्रमित होने की जरूरत नहीं है. वहीं किसी तस्वीर में ऐसा नहीं दिखता है कि जिससे इस खम्बे की तारीफ सही लगे. तो क्या आप इस खम्बे को देखने जाना पसंद करेंगे?





