क्या जीना चाहते हैं पायरेट्स की जिंदगी, इस थीम पार्क में होगा यह संभव!

अक्सर कई लोग कोई फिल्म देख कर उसके किरदारों और उनके जीवन से बहुत प्रभावित हो जाते हैं और उनके जैसा जीवन भी बिताने की ख्वाहिश रखते हैं. ऐसी ही एक लोकप्रिय मूवी सीरीज पायरेट्स ऑफ कैरेबियन लोगों को बहुत पसंद आई थी और उससे प्रेरित होकर बहुत से लोग पायरेट्स के बारे में, आज भी जानना चाहते हैं. अब जहां इस फिल्म की शूटिंग हुई थी उन्हीं द्वीपों में इसी फिल्म पर आधारित एक थीम पार्क ही बनने जा रहा है. सेंट विंसेंट द्वीप की सरकार ने यह फैसला किया है.
यह ट्रॉपिकल पैराडाइज द्वीप में पायरेट्स ऑफ कैरेबियन सीरीज की शूटिंग हुई थी और मूवी के आधार पर ही यहां एक थीम पार्क बनाया जा रहा है जो जलर्दी ही लोगों के लिए उपलब्ध होगा. यहां आकर लोग महसूस करेंगे कि वे फिल्म के ही समय और वातावरण में खुद को महसूस करेंगे. सरकार के पर्यटन मंत्री कार्लोस जेम्स ने इस पार्क को बनाने का ऐलान किया है.
5 फिल्मों की इस सीरीज की शुरुआत 2003 में हुई थी जिसमें जॉनी डेप ओरलांडा ब्लूम, कायरानाइटले जैसे कलाकारों काम किया था. द्वीप के विलिलाबोऊ में खास फिल्म के सेट के अंदाज में ही थीम पार्क बनाया जाएगा. इससे सेंट विंसेंट में पर्यटन को बहुत फायदा मिलने की उम्मीद है.
यहां आकर ना केवल लोगों को पायरेट्स के जीवन को जानने का मौका मिलेगा, ब्लिक कई तरह की राइड्स और अन्य आकर्षण भी देखने को मिलेंगे. उम्मीद की जा रही है कि यह साल 2025 में बन कर तैयार हो जाएगा. इस थीम पार्क में पर्यटकों को पायरेट की तरह कपड़े पहन कर तैयार होने की सुविधा भी दी जाएगी.
इस बात का भी खास ख्याल रखा जाएगा कि जिन लोगों कि पायरेट्स में कोई दिलचस्पी ना हो या फिर उन्होंने फिल्म के बारे में सुना तक ना हो, उन्हें भी खासा मनोरंजन और संतोष मिल सके. यहां के शानदार बीच, झरने, पहाड़ियां आदि लोगों को बांधने के लिए काफी होंगे. इसके अलावा सी केयाकिंग, वॉल्केनो हाइकिंग और अन्य एडवेंचर भी लोगों को मिल सकेंगे. यहां पहुंचने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क, मियामी और कनाडा के टोरंटो से सेंट विंसेंट तक सीधी फ्लाइट उपलब्ध रहती हैं.





