निक की डिमांड, प्रियंका के साथ करना चाहते हैं ये सब, रिश्ता है बेहद सीरियस

प्रियंका चोपड़ा अभी भारत में हैं। वो यूएसए से वापस मुंबई आ गई हैं, लेकिन वो वहां से अपने साथ एेसे शख्स को लेकर आईं हैं जिस कारण वो आज कल सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया भी उनकी हर तस्वीर कैच कर रहा है। वो कहां जा रही हैं, किसके साथ जा रही हैं हर पल की खबर मीडिया रख रहा है। जिस शख्स के कारण प्रियंका सुर्खियों में हैं वो और कोई नहीं बल्कि निक जोनस हैं। जिसके साथ अपने रिश्ते को लेकर प्रियंका चोपड़ा चर्चा में हैं। 

 

फिलहाल प्रियंका और निक गोवा में हॉलिडे मना रहे हैं। दोनों कब शादी के बंधन में बंधेंगे यह तो पता नहीं, लेकिन खबरों की मानें तो निक चाहते हैं कि प्रियंका उनके साथ लिव-इन में रहें। निक अपने करीबियों को कह रहे हैं कि वो प्रियंका के लिए सीरियस हैं और उन्होंने प्रियंका को साथ रहने के लिए भी कहा है। निक के दोस्तों का भी मानना है कि उनका रिश्ता बहुत सीरियस है। निक, प्रियंका के साथ परिवार शुरू करने के लिए बेताब हैं।

 

कौन हैं निक जोनस

गोवा से वापस लौटते ही परिणीति चोपड़ा ने बताया प्रियंका और निक के रिश्ते का सच…

पिछले एक महीने से प्रियंका और निक कई मौकों पर साथ दिख रहे थे । इससे उनके अफेयर के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन जब निक, प्रियंका के परिवार से मिलने मुंबई आए तो इस खबर पर मुहर लग गई । निक अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं। उनकी उम्र 25 साल है। वो उम्र में प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button