वैवाहिक जीवन चाहते हैं खुशहाल, तो गंगा दशहरा पर जरूर करें इन चीजों का दान

पंचांग के अनुसार, आज यानी 16 जून को गंगा दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। हर साल यह त्योहार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से जातक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही मां गंगा की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

गंगा दशहरा 2024 डेट और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 16 जून को देर रात 02 बजकर 32 मिनट पर हो गई है और वहीं, इसका समापन 17 जून को सुबह 04 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में गंगा दशहरा आज यानी 16 जून को मनाया जा रहा है।

गंगा दशहरा पर क्या दान करना चाहिए?

अगर आप खराब आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो गंगा दशहरा पर गरीब लोगों में तिल और वस्त्र दान करें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

गंगा दशहरा पर स्नान करने के बाद अन्न का दान करें। मान्यता है कि इससे धन-धान्य में अपार वृद्धि होती है।
पानी का दान करना भी बेहद फलदायी माना गया है। इससे जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
फल का दान करने से जातक के भाग्य में वृद्धि होती है।
सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार की चीजें दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

Back to top button