Wangmay literature established in Firoze Gandhi Degree College : news in hindi

-गायत्री परिवार से जुड़ी कार्यकत्री ने बेटी के जन्‍मदिन पर भेंट किया साहित्‍य

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज, रायबरेली के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों के वांग्‍मय साहित्य की स्थापना  की गयी।

वांग्‍मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह वांग्‍मय साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गायत्री ज्ञान मंदिर इन्दिरा नगर की सक्रिय कार्यकत्री रेखा सिंह ने अपनी पुत्री शिवा सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उज्‍ज्वल भविष्य की कामना के लिए संस्थान के पुस्तकालय को भेंट किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा ने वांग्‍मय साहित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘‘ज्ञान यज्ञ ही युगधर्म है। इसमें सभी जीवित जागृत आत्माओं को भाग लेना चाहिये।

Back to top button