बिहार में दूसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

पटनाः बिहार में दूसरे चरण के लिए पांच संसदीय क्षेत्रों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर मतदान जारी है। दूसरे चरण की सभी पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की वजह से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के लिए अग्निपरीक्षा है। वहीं सभी पांच लोकसभा क्षेत्र में 50 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 3 महिलाएं जबकि 47 पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा, “पूर्णिया को मैंने अपनी मां के रूप में चुना है। यह आज हॉट सीट क्यों है? क्योंकि यहां के लोगों ने न किसी दल, न पीएम मोदी, न लालू, न नीतीश सिर्फ पप्पू यादव को चुना… जाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर लोगों ने मुझे चुना…”
| लोकसभा सीट | उम्मीदवार |
| किशनगंज | मो. जावेद (Cong)मुजाहिद आलम- (JDU)अख्तरुल ईमान (AIMIM) |
| कटिहार | तारिक अनवर (Cong)दुलालचंद गोस्वामी (JDU) |
| भागलपुर | अजीत शर्मा (Cong)अजय मंडल (JDU) |
| बांका | गिरधारी यादव (JDU)जय प्रकाश नारायण (RJD) |
| पूर्णिया | बीमा भारती (RJD)संतोष कुशवाहा (JDU)पप्पू यादव (निर्दलीय) |





