कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। पार्टी के सीनियर नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच इस पोस्ट के लिए चुनावी मुकाबला है। कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा।

प्रदेश कांग्रेस समितियों (PCC) के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिए पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में और देशभर में 65 से अधिक केंद्रों पर मतदान होगा। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है

Back to top button