Vodafone यूजर्स के लिए एक बुरी खबर, अब नही मिलेगा ये प्लान

Vodafone ने अपने Rs 399 के RED बेसिक पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया है। इस प्लान में अब यूजर्स को फ्री Amazon Prime मेम्बरशिप नहीं मिलेगी। कंपनी ने Amazon के साथ अपनी पाटनर्शिप की घोषणा पिछले साल की थी। इस पार्टनरशिप में Vodafone यूजर्स को Rs 999 की Amazon Prime Membership फ्री में मिल रही थी। यह मेम्बरशिप यूजर्स को Rs 399 के पोस्टपेड प्लान में मिल रही थी। Vodafone ने इस सेवा को अब अपने Rs 399 और उससे कम के प्लान्स से हटा दिया है। कंपनी ने Rs 499 और उससे ऊपर के RED पोस्टपेड प्लान्स का चयन करने के लिए यूजर्स को प्रेरित करने के लिए कुछ बदलाव किये हैं।

Vodafone RED बेसिक प्लान में बदलाव के बाद क्या मिलेगा आपको? Rs 399 में आने वाला Vodafone का RED बेसिक प्लान पहले Amazon Prime मेम्बरशिप के साथ आता था। अब इसे प्लान में से हटा दिया गया है। अब इस प्लान में सिर्फ Vodafone Play, ZEE5 और मोबाइल इंश्योरेंस फ्री में मिलता है। Amazon Prime Membership के लिए अब उपभोक्ताओं को Rs 499 या उससे ऊपर के पोस्टपेड प्लान का चयन करना होगा।





