Vodafone ने दिया अपने ग्राहकों को फ्री में 4GB डेटा, जानिए इसके ऑफर

अगर आप टेलीकॉम सर्किल को फॉलों कर रहे होंगे तो आप जानते होंगे कि इस सेक्टर में जियो के आने के बाद से काफी उथल पुथल मचा है. कुछ कंपनियां पहले ही बाजार से जा चुकी हैं. जो कुछ बची हैं वो गलाकाट प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही हैं. मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले जियो ने टेलीकॉम बाजार में कदम रखकर भले ही डेटा को सस्ता कर दिया हो, मगर बाकी कंपनियों के लिए परेशानी को बढ़ा दिया है. जियो के आने के बाद से केवल 4G की ही चर्चा होती और 3G बीते जमाने की बात हो गई है. ऐसे में तमाम कंपनियां अपने 4G यूजर्स की संख्या बढ़ाना चाहती हैं और वोडाफोन ने इसी वजह से एक खास ऑफर अपने यूजर्स के लिए पेश किया है.

वोडाफोन ने 4G सर्विस को SuperNET का नाम दिया है और नए ऑफर के तहत जो मौजूदा ग्राहक 4G SIM में अपग्रेड होगे उन्हें 4GB डेटा फ्री में दिया जाएगा. यानी जैसे ग्राहक अपने सिम को 4G नेटवर्क में अपडेट करेंगे उन्हें 4GB फ्री डेटा का लाभ मिलेगा. इस डेटा की मदद से ग्राहक वोडाफोन 4G नेटवर्क ऐक्सेस कर पाएंगे, इंटरनेट चला पाएंगे और वीडियोज देख पाएंगे. साथ ही ग्राहकों के पास यदि VoLTE कॉम्पैटिबल फोन है तो वे VoLTE कॉल्स का भी फायदा उठा पाएंगे, जिसमें स्टैंडर्ड फोन की तुलना में हाई ऑडियो क्वालिटी मिलती है.

इसके अलावा हाई स्पीड नेटवर्क की मदद से ग्राहक वोडाफोन के कई ऑफर्स जो प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को दिए जाते हैं उनका भी लाभ ले पाएंगे. ग्राहकों को वोडाफोन प्ले ऐप के ढेरों कंटेंट्स का लाभ मिलेगा. साथ ही कई ऐसी सेवाएं जिनका उपयोग आप स्लो नेटवर्क की वजह से नहीं कर पा रहे होंगे, उनका भी उपयोग अब आप 4G नेटवर्क में कर पाएंगे.

इसके अलावा आपको बता दें वोडाफोन ने एक युवाओं के लिए हाल ही में एक और ऑफर की घोषणा की थी. हालांकि अभी इसे लॉन्च नहीं किया गया है. वोडाफोन ने अमेजन प्राइम फॉर यूथ ऑफर की घोषणा की है. इस ऑफर के तहत युवाओं को एनुअल अमेजन प्राइम मेंबरशिप 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मिलेगा. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए युवाओं की उम्र 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. यानी इस ऑफर के बाद युवा ग्राहक अमेजन प्राइम को 999 रुपये की जगह महज 499 रुपये में खरीद सकते हैं.

Back to top button