जेल से बाहर आएँगी शशिकला, पति का हुआ लीवर ट्रांसप्लांट

एआईडीएमके की पूर्व जनरल सेक्रेटरी वीके शशिकला के पति एम नटराजन का बुधवार को चेन्नई स्थित ग्लेनईगल्स अस्पताल में किडनी और लीवर ट्रांसप्लांट किया गया।

इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर डिसीस एंड ट्रांसप्लांट के डायरेक्टर डॉक्टर के इल्लानकुमारन ने बताया कि इस ट्रांसप्लांट में सात घंटे से ज्यादा का समय लगा। गौरतलब है कि बीती 5 फरवरी को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उनका इलाज चल रहा था।

5 अक्टूबर को बाहर आ सकती है जेल में बंद शशिकला

शशिकला 5 अक्टूबर को पेरोल पर जेल से बाहर आ सकती हैं। बंगलूरू में चार साल जेल की सजा काट रही शशिकला ने बीमार पति एम नटराजन से मिलने के लिए 15 दिन की पेरोल के लिए आवेदन किया है।

अभी अभी: योगी के पहुँचते ही भगवा मय हुआ पूरा केरल, योगी बोले…!

एआईडीएमके नेता टीटीवी दिनाकरन ने बताया कि ‘हमने शशिकला की पेरोल के लिए आवेदन किया है, जल्द ही वह जेल से बाहर होंगी। कर्नाटक जेल प्रशासन फिलहाल इस बात पर विचार कर रहा है कि उन्हें कितने दिनों की पेरोल दी जानी चाहिए।’

Back to top button