Vivo का 6000mAh बैटरी और 50MP के 3 कैमरा वाला फोन हुआ सस्ता

वीवो के स्मार्टफोन पर दमदार ऑफर मिल रहा है। Vivo V50 5G स्मार्टफोन को फरवरी में Croma से 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को कंपनी ने भारतीय बाजार में 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। अब वीवो के इस फोन पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Vivo V50 5G स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें तो इसमें 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और 50MP डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है। यहां हम आपको वीवो के इस फोन पर मिल रही डील और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo V50 5G डील डिटेल्स
Vivo V50 5G स्मार्टफोन क्रोमा पर 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इस फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 34,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। क्रोमा से इस फोन को EMI ऑप्शन में 1412 रुपये प्रतिमाह में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही SBI, Yes Bank, HSBC और कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2500 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

Vivo V50 5G क्रोमा लिस्टिंग प्राइस

8GB+128GB – 29,999 रुपये
8GB+256GB – 33,999 रुपये
12GB+512GB – 37,999 रुपये

Vivo V50 की खूबियां
Vivo V50 स्मार्टफोन में 6.77-इंच का AMOLED पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz तक है। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस 4,500 निट्स की है, जो आउटडोर में भी बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करता है। वीवो का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन को 12GB तक की रैम और 512GB तक के स्टोरेज के साथ लाया गया था। इस फोन को कंपनी ने 6000 mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया है।

Vivo V50 कंपनी का कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन है, जिसमें कंपनी 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा लेंस मिलता है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Back to top button