Vivo V70 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले कीमत और प्री-ऑर्डर डिटेल्स आए सामने

Vivo भारत में 19 फरवरी को Vivo V70 सीरीज लॉन्च करेगा। कंपनी इस सीरीज के दो मॉडल Vivo V70 और V70 Elite पेश करेगी। वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में V70 Elite पर सबकी नजर हैं। कंपनी पहली बार इस नाम से अपना नया मॉडल बाजार में उतार रही है। उम्मीद है कि यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8-सीरीज चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। वीवो के लॉन्च इवेंट से ठीक पहले इस सीरीज की प्राइसिंग और प्री ऑर्डर से लेकर वेरिएंट्स को लेकर डिटेल ऑनलाइन रिवील हो गई हैं।

Vivo V70 सीरीज की संभावित कीमत

टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर Vivo V70 सीरीज की कीमत को लेकर जानकारी दी है। उनके मुताबिक, Vivo V70 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इस सीरीज का बेस वेरिएंट 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 45,999 रुपये की कीमत में आ सकता है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 49,999 रुपये में लाया जा सकता है। वीवो का यह फोन रेड और यल्लो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा।

Vivo V70 Elite स्मार्टफोन हायर प्राइस रेंज में तीन मॉडल में आएगा। इस फोन का बेस मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 51,999 रुपये, दूसरा वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज को 56,999 रुपये और तीसरा वेरिएंट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ 61,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है।

इसके साथ ही टिपस्टर का दावा है कि वीवो के इन दोनों स्मार्टफोन की भारत में प्री-बुकिंग 12 फरवरी से 24 फरवरी तक चलेगी। इसके साथ ही फोन की सेल 25 से 28 फरवरी के बीच में शुरू हो सकती है। वीवो अपने अपकमिंग फोन को लेकर ऑफिशयल वेबसाइट पर भी काफी डिटेल्स शेयर कर चुका है।

Vivo V70 और V70 Elite की संभावित खूबियां
Vivo V70 Elite स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह क्वालकॉम के Snapdragon 8-सीरीज चिपसेट के साथ आएगा। संभव है कि यह Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर हो सकता है। यह फोन इस चिपसेट के साथ LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें 6.59-इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K होगा। वीवो के इस फोन में 6,500mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

फोन के कैमरा सेटअप को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आ सकता है। इसके साथ फोन में अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफो कैमरा दिया जा सकता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह ऑटोफोकस सपोर्ट करेगा।

Vivo V70 के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन का डिस्प्ले साइज और कैमरा फीचर्स Elite मॉडल की तरह होगा। यह फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन एल्यूमिनियम अलॉय फ्रेम डिजाइन के साथ आएंगे, जिनकी आईपी रेटिंग IP68/69 होगी। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करेंगे।

Back to top button