Vivo V50 Lite 4G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

वीवो जल्द ही अपनी Vivo V50 सीरीज का अफोर्डेबल फोन लॉन्च करेगी। वीवो का यह फोन Vivo V50 Lite 4G के नाम से पेश होगा। इस फोन का 5G वेरिएंट भी पेश किया जाएगा। इस फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी हैं। यह फोन Snapdragon 680 प्रोसेसर 6500mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Vivo जल्द ही अफोर्डेबल प्राइस सेगमेंट में Vivo V50 Lite स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। यह फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ Google Play Console की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। इस फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के साथ कई डिटेल्स सामने आ चुके हैं। वीवो का यह फोन Vivo V50 स्मार्टफोन के मुकाबले कम कीमत में लॉन्च होगा। इसके साथ ही कंपनी Vivo V50 Lite स्मार्टफोन का 5G वेरिएंट भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

Vivo V50 Lite 4G जल्द होगा लॉन्च
Google Play Console की लिस्टिंग में Vivo V50 Lite 4G स्मार्टफोन का मॉडल नंबर Vivo V2441 है। वीवो का यह फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसके साथ ही 5जी वेरिएंट का मॉडल नंबर V2440 है। Vivo ने इससे पहले भी Vivo V40 Lite स्मार्टफोन के दो वेरिएंट – 4G और 5G वर्जन में लॉन्च किया था।

Google Play Console की लिस्टिंग से अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर की जानकारी भी मिलती है। इस फोन में पंच होल डिस्प्ले और स्लिम बैजल देखने को मिलेंगे। फोन के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर के साथ पावर बटन दिया गया है। इस फोन में ओवल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वीवो का यह फोन गोल्डन कलर में लॉन्च किया जाएगा।

Vivo V50 Lite 4G की खूबियां
गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग में अपकमिंग फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म हुई हैं। अपकमिंग Vivo V50 Lite 4G में Full HD+ डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन 8GB की RAM के साथ लॉन्च किया जाएगा। वीवो का य फोन Android 15 OS पर आधारित Funtouch OS 15 पर रन करेगा। लिस्टिंग के मुताबिक फोन में SM6225 चिपसेट मिलेगा, जो Snapdragon 680 SoC है।

इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Adreno 610 GPU मिलेगा। Snapdragon 680 प्रोसेसर में चार RM Cortex-A73 कोर मिलेंगे, जिन्हें 2400MHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। इसके साथ ही चार ARM Cortex-A53 कोर होंगे, जिन्हें 1900MHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। इससे पहले कंपनी ने पिछले मॉडल Vivo V40 Lite 4G को Snapdragon 685 चिपसेट के साथ लॉन्च किया था।

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन की FCC सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि Vivo V50 Lite 4G में 6,500mAh की बैटरी मिलेगा। यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इससे पहले कंपनी ने वीवो वी40 के लाइट मॉडल में 5,000mAh की बैटरी और 80W की चार्जिंग दी थी।

Back to top button