होली पर विज से मिलने पहुंचे मनोहर: चंडीगढ़ से अंबाला तक मेट्रो चलाने की मांग

मंत्री विज ने इस बार फिर केंद्रीय मनोहर लाल के सामने गद्दारों की बात उठाई। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कुछ गद्दारों ने विपक्षी पार्टियों व बाहरी शक्तियों के साथ मिलकर यहां का रंग बदरंग करने का प्रयास किया, मगर अम्बाला छावनी की जनता ने उन्हें सातवीं बार प्रधान बनाकर रिकॉर्ड कायम किया।
केंद्रीय शहरी विकास व ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को अंबाला कैंट के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल विज सहित नवनिर्वाचित पार्षदों, अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। विधानसभा चुनाव के बाद मनोहर लाल के अंबाला कैंट में आने और मंत्री विज से मिलने की बाकये ने हर किसी को हैरान कर दिया। इस दौरान विज ने भी मनोहर लाल के कार्यकाल में अंबाला कैंट के विकास कार्यों को याद कराया।
इसी दौरान विज ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से अंबाला से चंडीगढ़ मेट्रो चलाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि लोगों को चंडीगढ़ जाने में कई घंटे का समय लगता है। मेट्रो आने से लाखों लोगों के समय की बचत होगी। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव में अंबाला छावनी, अंबाला शहर व पूरे हरियाणा में भाजपा बड़े अंतर से विजयी हुई है। प्रदेश में पार्टी की पूरी लहर है और चुनाव में भाजपा को जन-जन ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते हरियाणा में कांग्रेस व अन्य दल खत्म हो चुके हैं।
मनोहर लाल की तारीफ करते नहीं थे विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मनोहर लाल के मुख्यमंत्री रहते व उनके सहयोग से हमने अंबाला छावनी का भी और सारे प्रदेश का काम करने की कोशिश की और इनके रहते उन्हें कभी किसी काम में अड़चन नहीं आई। जब भी उन्होंने कोई बात रखी तो मनोहर लाल ने उसे हंसते-हंसते स्वीकार किया। सबसे ताजा उदाहरण अंबाला छावनी के डोमेस्टिक एयरपोर्ट का है। जिसकी जमीन के लिए 130 करोड़ रुपये एक क्षण में जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल और हमारा मुद्दा एक ही है, हम एक ही विश्वविद्यालय (आरएसएस) के विद्यार्थी हैं।
फिर उठाई गद्दारों की बात
मंत्री विज ने इस बार फिर केंद्रीय मनोहर लाल के सामने गद्दारों की बात उठाई। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कुछ गद्दारों ने विपक्षी पार्टियों व बाहरी शक्तियों के साथ मिलकर यहां का रंग बदरंग करने का प्रयास किया, मगर अम्बाला छावनी की जनता ने उन्हें सातवीं बार प्रधान बनाकर रिकॉर्ड कायम किया। विज ने कहा कि नगर परिषद चुनाव से पहले खेल कुछ बदरंग हो गया था और 32 में से 15 उम्मीदवारों का पहले नाम काट दिया गया था। उन्होंने हाईकमान से बात की तो 15 में से 10 टिकटें बदलवाई और 10 में 9 सीटें हम जीते हैं। अगर पूरी सीटें मिलती तो 32 में से 32 सीटें जीतकर देश में उदाहरण देते। हालांकि जो नहीं जीते वो भी उनके पार्षद हैं और अपने वार्डों में पार्षद की ही तरह कार्य करें।