विराट कोहली ने CWG 2022 में पदक विजीताओ को दो बधाई बोले हमें आप पर गर्व है

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सोमवार को समापन हो गया। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इन खेलों में कुल 61 पदक जीते और वह पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय एथलीटों और खिलाड़ियों की जमकर तारीफ हो रही है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने CWG 2022 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर समूचे देश को गर्व है। भारत ने बर्मिंघम में 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज अपने नाम किए।

कोहली ने मंगलवार को ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा,” आप सबने अपने देश को गौरवान्वित किया है। हमारे सभी विजेताओं और CWG 2022 के प्रतिभागियों को बधाई। हमें आप पर बहुत गर्व है। जय हिन्द।” कोहली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

एशिया कप 2022 से क्रिकेट में वापसी करेंगे कोहली 

भारतीय बल्लेबाज कोहली इस महीने के आखिर में होने वाले एशिया कप 2022 से क्रिकेट में वापसी करेंगे।बीसीसीआई ने एशिया कप 2022 के लिए सोमवार को टीम का ऐलान किया है। इस टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। स्टार ओपनर केएल राहुल भी फरवरी के बाद पहली बार टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। आगामी टी20 टूर्नामेंट के लिए उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है। 

Back to top button