मैच रोकने से विराट नाराज, मैच रेफरी के कमरे में जाकर जताया विरोध, कहा…

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन आखिरी सेशन के खेल रोके जाने से काफी नाराज हुए हैं.  दरअसल, मैच के दौरान पहले बारिश ने खलल डाला, लेकिन जब बारिश के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ, तो 5 ओवर बाद फिर खेल रुका.

मैच रोकने से विराट नाराज, मैच रेफरी के कमरे में जाकर जताया विरोध, कहा...

इस बार खेल बारिश की बजाय मैदानी अंपायरों ने खराब रोशनी के चलते रोक दिया. इसके बाद कप्तान विराट कोहली गुस्से में मैदान से बाहर निकले और सीधे मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के कमरे में पहुंच गए. कोहली ने मैच रेफरी के सामने खेल रोके जाने पर अपनी       नाराजगी व्यक्त की. आपको बता दें कि टीम इंडिया 25 साल बाद साउथ अफ्रीका में सीरीज जीतकर इतिहास रचने के इरादे लेकर यहां आई थी. टीम इंडिया के लिए अफ्रीका में सीरीज जीत के लिहाज से यह मैच जीतना बेहद अहम है. अगर इस मैच का नतीजा भारत के पक्ष में नहीं रहा तो उनकी सीरीज जीत का सपना टूट जाएगा.

34 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे विराट-अनुष्का, इन सितारों के बन जाएंगे पड़ोसी

आपको बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 335 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 307 रन बनाकर सिमट गई. इसके बाद दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट गंवा कर 90 रन बना लिए हैं और भारत पर 118 रनों की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सेंचुरियन टेस्ट में शानदार 153 रन ठोककर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. यह साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट मैचों में किसी भी भारतीय कप्तान का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.

Back to top button