मेहंदी सेरेमनी में कुछ इस अंदाज में नजर आईं नेहा धूपिया, वायरल हुई तस्वीर…

नेहा धूपिया और अंगद बेदी 10 मई को दिल्ली में विवाह बंधन में बंध गए हैं। शादी सिख रीति-रिवाज से हुई। नेहा धूपिया ने इतने गुपचुप तरीके से शादी की कि मीडिया को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। हालांकि दोनों के अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही थीं।

धीरे-धीरे नेहा धूपिया और अंगद बेदी की तस्वीरें आनी शुरू हुई। अब नेहा धूपिया की मेहंदी की तस्वीर सामने आई है। अब फोटो को देखकर तो कोई भी कह देगा कि अपनी शादी के लिए नेहा बेहद खुश है। तस्वीरें मेहंदी सेरेमनी की है।

तस्वीरों में नेहा धूपिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में नेहा नीले रंग के खूबसूरत सूट में नजर आ रही है। दोनों ही तस्वीरों में नेहा की खुशी देखते ही बन रही है। हालांकि नेहा की शादी से हर कोई चौंक गया। नेहा और अंगद मुंबई में दोस्तों के लिए जल्द ही एक रिसेप्शन पार्टी देंगे।

मेहंदी के मौके पर नेहा धूपिया ने मसाबा गुप्ता का डिजाइन किया गया नीले रंग का हैरिटेड फिश खादी का काफ्तान पहना था। आपको बता दें कि 10 मई की दोपहर नेहा धूपिया ने ट्वीट करते हुए सबको चौंका दिया कि उन्होंने अंगद बेदी से शादी कर ली है।

फोटो शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, ‘मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला लिया। अब वो मेरा पति है।’ शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
