#Video: ‘मेरे रश्के कमर’ पर लड़कियों का कमाल, आपके दिल पर भी जमा लेंगी कब्ज़ा

आज के दौर में इंटरनेट एक ऐसा साधन बन गया है जहां लोग अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने रख सकते हैं। यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग अपने वीडियो अपलोड कर दुनिया को दिखा सकते हैं कि उनमें कितना हुनर है।
ऐसा ही एक वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। दरअसल मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर गाने को यूं तो सूफी सम्राट नुसरत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी थी लेकिन हाल के कुछ दिनों में गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को राहत फतेह अली खान की आवाज़ में मिलन लुथरिया की फिल्म बादशाहो में भी इस्तेमाल किया गया है।
यूट्यूब पर इस गाने पर डांस वीडियोज की भरमार है। ऐसे ही तमाम डांस वीडियोज़ में से एक वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कांची शाह नाम के यूट्यूब चैनल पर इस गाने का जो डांस वीडियो डाला गया है उसे लोगों की खूब तारीफें मिल रही हैं। इस यूट्यूब चैनल के मुताबिक डांस को कोरियोग्राफ किया है कांची शाह और सना पिंडारे ने।
ये भी पढ़े: First Look: जब वीरे दी वेडिंग के लिए तैयार हुईं सोनम, करीना, स्वरा और शिखा, तो दिखा गोल्डन ही गोल्डन
इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा चुका है। वहीं इस वीडियो पर कमेंट्स भी खूब आ रहे हैं। वीडियो में नजर आने वाली दोनो लड़कियां ही इस डांस की कोरियोग्राफर भी हैं।





