VIDEO : नींद में स्कूल बैग की जगह कुर्सी टांगकर चल दिया बच्चा

नींद किसे नहीं प्यारी लगती है. आज के समय में तो कुछ लोग इतने आलसी होते हैं कि उन्हें अगर दिनभर भी सोने का कह दो तो वो लोग घोड़े बेचकर सो जाएंगे. जब भी किसी को कच्ची नींद से जगा देते हैं फिर तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर होता हैं. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चे ने नींद में अजीब सा कारनामा कर दिखाया. ये वीडियो फिलीपींस का है जहां एक बच्चा इतनी ज्यादा गहरी नींद में था कि वो अपने बैग की जगह कुर्सी ही उठा कर ले गया.VIDEO : नींद में स्कूल बैग की जगह कुर्सी टांगकर चल दिया बच्चाये वीडियो इस समय सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक स्कूल में छोटा बच्चा अपनी डेस्क पर सो रहा होता है. क्लास खत्म होने के बाद टीचर उस बच्चे की बुक्स बैग में रखती है और बच्चे को नींद से जगाती है और इसके बाद बच्चा हड़बड़ाहट में अपने स्कूल बैग की जगह कुर्सी उठाकर ले जाता है. बच्चा बिलकुल स्कूल बैग की तरह की पास में रखी कुर्सी को उठता है और उसे बैग जैसे अपने कंधो पर टांगकर चल पड़ता है.

https://www.facebook.com/agnes.r.orillos/videos/1875243805870709/

Back to top button