VIDEO: विदाई की रस्म में फूट-फूटकर रोईं अनुष्का, विराट ने कुछ ऐसे संभाला

फाइनली अनुष्का और विराट एक-दूसरे के हो गए। इटली में रॉयल शादी के बाद अब दोनों भारत लौटने की तैयारी कर रहे हैं। फैंस को भी विरुष्का का बेसब्री से इंतजार है। शादी के वीडियो और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
 
रिंग सेरेमनी, हल्दी, मेहंदी और शादी के बाद अब अनुष्का की विदाई का वीडियो सामने आया है। विरुष्का की शादी पंजाबी अंदाज में हुई है। शादी की रस्मों के बाद अनुष्का की विदाई हुई। जहां वो रोते हुए नजर आईं।

पिंक कलर के जोड़े में अनुष्का किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं। विदाई के समय अनुष्का की आंखों में आंसू थे। विराट और परिवार के लोग उनके सा‌थ थे। चावल फेंकने की रस्म का ये छोटा सा वीडियो अनुष्का के हर इमोशन को बयां कर गया।

https://twitter.com/iam_Vkohli/status/940418370528309248

 

वीडियो के अलावा अनुष्का-विराट ने फोटोशूट भी करवाया। अनुष्का का लहंगा फैशन डिजाइनर सब्यासांची ने डिजाइन किया था। सब्यासांची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का-विराट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

बता दें कि विरुष्का की शादी 12 दिसंबर को होने वाली थी लेकिन दोनों ने 9 को ही फेरे ले लिए। हालांकि सारी प्लानिंग पहले से ही थी। लेकिन 12 से पहले शादी कर विरुष्का ने सबको चौंका दिया। दोनों शादी की बहुत बधाई।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button