Video: क्या आपने कभी देखी है ऐसी गालीबाज महिला विधायक, देखें BJP की गालीबाज विधायक !

चुनावों में बड़े बड़े वादे करके उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा के नेताओं के चुनाव जीतने के बाद से ही सुर बदलने लगे है। विधायकी का चुनाव जीतने वाले एक विधायक सीओ साहाबाद को धमकाते सुने गए जिनका ऑडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और भाजपा विधायक का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें अभद्र गालियां बकते हुए सूना जा सकता है।

 गालीबाज महिला विधायक

वाराणसी से सटी मुगलसराय विधानसभा से भाजपा की विधायिका का विडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भद्दी गालियां देते हुए दिखाई दे रही है। इससे साबित होता है कि बीजेपी के नेता जब सत्ता से दूर रहते है तब तो बड़े ही शालीन बने रहते है और सत्ता में आते ही इनकी शालीनता मीलों दूर भाग जाती है।

एक तरफ पीएम मोदी को अपने नेताओं को विनम्र होने का पाठ पढ़ाते हुए सुना जा सकता है तो दूसरी तरफ उनके नेताओं और विधायकों के बोल और दबंगई बीजेपी के दोहरे चरित्र से पर्दा उठाता हुआ नजर आता है।

GST पर बंटे विपक्ष, लॉन्च में हिस्सा लेगे अखिलेश

वाराणसी से सटे चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा सीट से चुनाव जीतीं विधायक साधना सिंह ने खुलेआम गालियों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी को धमकी दे डाली। इस बाबत लोगों का कहना है कि स्वच्छ छवि और विचारधारा की बात करने वाली पार्टी बीजेपी ऐसे उम्मीदवारों को टिकट ही क्यों देती है जो समाज की मर्यादाओं को लांघते हुए निकल जाती है।

Back to top button