विडियो: इस वीडियो को हर दिन एक करोड़ बार देखा जा रहा है

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने धूम मचा रखी है। हम बात कर रहे हैं ब्रिटिश सिंगर एड शीरेन के गीत की। ‘शेप ऑफ यू’ नामक यह गीत बेहद लोकप्रिय हो रहा है। जानकारी के मुताबिक इसे 30 जनवरी 2017 को पहली बार पोस्ट किया गया। अब तक इसे 63 दिनों में 58 करोड़ 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़े: लड़कों की इन आदतों को पसंद नहीं करती लड़कियां

 विडियो: इस वीडियो को हर दिन एक करोड़ बार देखा जा रहा है

मतलब हर दिन इस वीडियो को करीब 93 लाख बार देखा जा रहा है। ‘शेप ऑफ यू’ के कई वर्जन भारत में भी बन चुके हैं। हाल ही में 26 मार्च को सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी के साथ इस गाने पर डांस का वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया था।

26 साल के गायक, गीतकार और गिटारिस्ट एड शीरेन ने साेचा भी नहीं था कि लोग इस गीत को इतना पसंद करेंगे। जानकारी के मुताबिक पहले शीरेन इस गीत को लिटिल मिक्स बैंड को देने के बारे में सोच रहे थे। फिर रेहाना को देने वाले थे। अंत में तय किया कि इस गीत को खुद ही गाएंगे। आज इस गीत को लेकर जो दीवानगी है वो सभी के सामने है।

सोशल मीडिया पर इससे पहले भी कुछ गीत लोकप्रिय हो चुके हैं। इस बार एड शीरेन के इस गीत ने भी अपनी मौजूदगी इस जमात में जुटा ली है। शीरेन का यह गीत अभी भी 30 देशों के म्यूजिक चार्ट में जगह बनाए हुए हैं।

फिलहाल आप भी देखिए इसका वीडियो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button