VHP का ऐलान, लोकसभा चुनाव पूरा होने तक टाला राम मंदिर अभियान

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए उसका अभियान आम चुनावों के संपन्न होने तक रोक दिया गया है क्योंकि वह नहीं चाहता कि यह कोई चुनावी मुद्दा बने। प्रयागराज में VHP द्वारा आयोजित धर्मसभा के कुछ दिनों बाद संगठन ने यह घोषणा की है।
ये भी पढ़ें :-महाराष्ट्र: अन्ना हजारे ने रालेगण सिद्धि में अपना उपवास किया समाप्त
आपको बता दें रामजन्मभूमि आंदोलन की अगुवा विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर बनाने के लिए संसद में कानून बनाने को लेकर पूरे देश में कई महीनों से अभियान चला रही है।धर्मसभा में यह प्रस्ताव स्वीकार किया गया था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण तक हिंदू चैन से नहीं बैठेंगे और न ही दूसरों को चैन से बैठने देंगे।
ये भी पढ़ें :-बापू के पुतले पर गोलियां बरसाने वाली पूजा शकुन और उसका पति गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक कई रैली और धर्म संसद का आयोजन किया है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि संगठन ने इस अभियान को आम चुनाव तक स्थगित रखने का फैसला किया है। क्योंकि हम इसे चुनावी मुद्दा नहीं बनाना चाहते।वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा, ‘वीएचपी ने आम चुनाव संपन्न होने तक अयोध्या में भगवान राम की जन्मस्थली पर राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना अभियान रोकने का फैसला किया है।





