वसुंधरा राजे ने किया बड़ा ऐलान, अब व्यापारियों को भी मिलेगा GST से लाभ

नई दिल्ली: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि शुक्रवार को केंद्र द्वारा घोषित GST से व्यापारिक समुदाय को लाभ मिलेगा। बता दें कि वसुंधरा ने ये बात शनिवार को अलवर में जन सुनवाई के दौरान कही थी। GST काउंसिल ने करीबन 177 चीजों पर GST कम की है। जिसमें राज्य के खास चीजें भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: AC कोच में गंदे कम्बलों से मिलेगा निजात, रेलवे ने शुरू किया ये पायलेट प्रोजेक्ट
दिए महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए 70 लाख
- अलवर में मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का निर्माण करने के लिए 70 लाख रुपये दिए। राजे के इस फैसले का राजपूत समुदाय ने राजपूत महिलाओं की सार्वजनिक सुनवाई में स्वागत किया है। इसी बीच अलवर पुलिस ने मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ ब्लैक-फ्लेग निकालने वाले 10 कांग्रेस के लोगों को गिरफ्तार किया है। चंबल नदी, चिकित्सा महाविद्यालय और शहर में सफाई की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही शहर के दूसरे स्थानों पर नारे भी लगाए। 

 
ये भी पढ़ें: बस करें सिर्फ यह एक छोटा सा काम, और मात्र एक रुपए में घर ले आइये टाटा की चमचमाती कार
आरोपियों के पास मिलें काले झंडे
- अरावली विहार पुलिस थाने के प्रभारी शेशराम मीना ने कहा, “विरोधियों को शांति में बाधा डालने के लिए गिरफ्तार किया गया था। गिराफ्तार किए आरोपियों के जेब से उन्हें काले झंडे भी मिले हैं। मुख्यमंत्री राजे यहां सार्वजनिक सुनवाई में भाग लेने के लिए अलवर आई हैं। साथ ही लोगों से ब्लॉक-वार तरीके से मिलेंगी। राजे की इस यात्रा को अलवर में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा का सर्थन करने के रुप में देखा जा सकता है।
 





