वसंत पंचमी देवी सरस्वती को बेहद प्रिय होती हैं ये 5 चीजें

22 जनवरी को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। हर साल माघ शुक्ल पंचमी को मां सरस्वती की पूजा होती है। वसंत पंचमी को मां सरस्वती के प्रगट होने का दिन माना जाता है। ज्ञान और बुद्ध‌ि की देवी सरस्वती से अगर आप भी ज्ञान और अच्छी याददाश्त पाना चाहते हैं तो देवी सरस्वती की पूजा करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाह‌िए और पूजा में देवी सरस्वती की प्र‌िय 5 वस्तु भेंट करनी चाह‌िए।
वसंत पंचमी देवी सरस्वती को बेहद प्रिय होती हैं ये 5 चीजेंदेवी सरस्वती को पीले और सफेद रंग के फूल पसंद है जो बसंत के मौसम में आसानी से उपलब्‍ध हो जाते हैं। आपको इन फूलों से देवी की पूजा करनी चाह‌िए। देवी की प्रसन्नता के ल‌िए आप गेंदे और सरसो के पुष्प अर्प‌ित कर सकते हैं।
मां सरस्वती को बूंदी का प्रसाद बहुत प्र‌िय होता  है। बूंदी पीले रंग की होती है और यह गुरू से संबंध‌ित वस्तु भी है जो ज्ञान के कारक ग्रह हैं। देवी सरस्वती को बूंदी अर्प‌ित करने से गुरु अनुकूल होते हैं और ज्ञान प्राप्त‌ि में आने वाली बाधा दूर होती है।
Back to top button